आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वदलिय्या बैठक में राष्ट्रीय स्तर की आम आदमी पार्टी को नहीं बुलाया गया। बांग्लादेश के मौजूदा हालात को लेकर दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अलग-अलग दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और सभी दलों के सर्वसम्मत समर्थन के लिए उनकी सराहना की। सर्वदलीय बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी को सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया।
AAP सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला इसपर निर्भर नही करता के प्रधानमंत्री किस से खुश है या नाराज है, इस महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक में 13 सांसदों वाली राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी पार्टी को ना बुलाना सरकार की ओछी मानसिकता और अगंभीरता को दर्शाता है।' इससे एक दिन पहले बांग्लादेश के हालात को लेकर भी संजय सिंह ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, 'जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा।'